
इस साल की शुरूआत में, प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर बनाया गया । एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा उन बच्चों के कल्याण के लिए काम कर रही है जो बीमारी, यौन उत्पीड़न, शिक्षा की कमी आदि से पीड़ित हैं । हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में सीरियाई शरणार्थियों के शिविर का दौरा किया और यहां पहुंचकर प्रियंका उन बच्चों से मिली जो सीरिया युद्द के शिकार हुए ।
प्रियंका चोपड़ा ने इस पल के कुछ फ़ोटो और वीडियो शेयर किए जिसमें उन्होंने उन बच्चों के साथ उनके स्कूल और घर में समय बिताया । प्रियंका ने एक परिवार की एक दुःखद कहानी भी शेयर की । जॉर्डन में बच्चों की देखरेख करने वाले एक सेंटर में नन्हें सीरियाई शरणार्थियों से हंसी मजाक, बातचीत और कुछ वक्त बिताने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सरकारें अगर मदद नहीं कर पा रहीं तो लोगों को खुद बाहर आना चाहिए । उनका कहना था सीरियाई शरणार्थियों के बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिए दुनिया को और मदद देनी होगी । राजधानी अम्मान के इस सेंटर में बच्चे स्कूल से आने के बाद आते हैं । यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, "हमें यह काम अपने हाथ में लेना होगा क्योंकि यह हमारी दुनिया है और हमारे पास सिर्फ एक ही दुनिया है । मेरे ख्याल से दुनिया को यह समझना होगा कि यह सीरियाई शरणार्थी संकट नहीं बल्कि मानवीय त्रासदी है ।" बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा पर्याप्त सहयोग के बिना, "बच्चों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार होगी जो चरमपंथ की ओर जा सकती है क्योंकि उन्हें उचित शिक्षा नहीं मिली । "

प्रियंका चोपड़ा ने उन बच्चों के साथ गेम्स भी खेले । उन बच्चों के साथ प्रियंका के काफ़ी भावुक पल रहे । एक विस्तृत पोस्ट में, उसने बताया कि घर नहीं होने के बावजूद भी सीरियाई शरणार्थियों जी रहे है । उन्होंने लिखा, ''आज का दिन बहुत ही इमोशनल था । जैसा कि हम अपने दैनिक विशेषाधिकार प्राप्त जीवन के बारे में देखते हैं, यह सोचना मुश्किल है कि एक पल में आपसे सब कुछ लिया जा सकता है । आज मैंने मेजबान समुदाय की बैठक में सीरियन शरणार्थी परिवारों (इस तरह के) के साथ समय बिताया ।''
फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं । इस फ़िल्म में वे रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 फ़रवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही अपने क्राइमा ड्रामा सीरिज टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी । प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक है । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स और ओक्केविया स्पेन्सर अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में प्रियंका सिंगल मदर का किरदार अदा करेंगी । इन सब के बीच प्रियंका अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन के लिए भी काम करेंगी ।

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
















