
सलमान खान और कैटरीना कैफ़ इन दिनों अपनी एक्शन रोमांस ड्रामा फ़िल्म टाइगर जिंदा है के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग कर रहे है । शूटिंग के आखिरी दिनों में निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी आने वाली फिल्म के बारें में एक छोटी सी झलक दिखलाकर फ़िल्म के लिए लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है ।
इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सलमान-कैटरीना ने काफी स्पेशल मूमेंट साथ बिताए । इसकी झलक कई बार देखने को भी मिली है । अब फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी एक बिहाइंड द सीन की झलक दिखलाई है जिसमें कैटरीना कैफ़अबू धाबी में डूबते सूरज की तस्वीर को क्लिक करने में व्यस्त हैं तो सलमान खान कैटरीन को देख रहे है । इस फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जोया को देखता टाइगर जब वो डूबते सूरज की तस्वीर ले रही है ।'“Tiger watches as Zoya captures Sunset @TigerZindaHai #behind the scenes, last few days of shoot :)”
टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अहम रोल में नजर आएंगे । आपको बता दें कि यह फ़िल्म साल 2012 में आई कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
टाइगर जिंदा है की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान जल्द ही रेमो डिसूजा के साथ अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग शुरू करेंगे । जबकि कैटरीना कैफ़ इसके बाद यशराज फ़िल्म्स की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसे विजय कृष्ण आचार्य द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।
















