
ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने टीवी शो क्वांटिको सीजन 2 और पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के प्रमोशन के सिलसिले में कई सारे विदेशी टॉक शो में आए दिन नजर आ रही हैं । पिछले दिनों प्रियंका अमेरिका के लोकप्रिय टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन" में नजर आईं और उसके बाद एलेन डेगेनेर्स के साथ चैटिंग करती हुईं नजर आईं । बीते बुधवार के दिन प्रियंका टॉक शो लेट नाइट विद सेठ मेयर्स के शो में नजर आईं ।
इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने टीवी शो क्वांटिको के बारें में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें खुद के स्टंट करना कितना पसंद है । इसके अलावा प्रियंका ने बताया कि उत्साह के मामले में न्यूयॉर्क शहर और मुंबई शहर एक समान है ।
इसके बाद इस शो के दौरान जब सेठ मेयर्स ने प्रियंका चोपड़ा से क्वांटिको में उनके अमेरिकन एक्सेंट के बारें में सवाल पूछा तो प्रियंका ने कहा, मेरा भारतीय लहजा मेरा नकली लहजा है । प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें शुरूआत में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था क्योंकि अमेरिकन भाषा में फ्रैज़ज़ ज्यादा है और उस के बाद उसने उन्हें भी समझना शुरू कर दिया । इसके अलावा प्रियंका ने अपनी फ़िल्म बेवॉच की एक झलक भी दिखाई साथ ही ये भी दिखाया कि वह स्लो मोशन रन में कितनी पारगंत हैं, जो कि टीवी सीरिज में ज्यादा दिखाई जाती है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा का टीवी शो क्वांटिको सीजन 2 इन दिनों प्रसारित हो रहा है । वहीं दोसरी तरफ़ प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच की शूटिंग न्यूयॉर्क में चल रही है और यह फ़िल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















