Sarkar-1

अमिताभ बच्चन ने फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन एक बड़े राजनीतिज्ञ, सुभाष नागरे की भूमिका अदा कर रहे हैं ।

राम गोपाल वर्मा ने अपने प्रशंसकों के साथ पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां शेयर की, जहां दर्शक अमिताभ बच्चन को सरकार 3 की तैयारियां करते देख सकते हैं । एक शॉट में अमिताभ बच्चन शूट के लिए तैयार होकर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं । उस फ़ोटो को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कैप्शन लिखा, “Sarkar of acting preparing for a scene on the set of Sarkar 3.” इसके अलावा, दूसरे फ़ोटो में वर्मा अमिताभ बच्चन को सीन समझाते हुए नजर आ रहे हैं । उस फ़ोटो पर वर्मा ने कैप्शन लिखा, “Trying to tame a lion.”

Sarkar-2

सरकार 3 में मनोज वाजपेयी, जैकी श्रॉफ़, रॉनित रॉय, अमित साध और यामी गौतम नजर आएंगे ।