
गर्मी का सीजन बॉलीवुड सितारों को अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा समय निकालने का मौका देता है और वे इस दौरान भरपूर आनंद उठाते हैं > जहां मुंबई की गर्मी को शांत करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं वही नेहा धूपिया चिलचिलाती गर्मी को अपने तरीके से मात देने की कोशिश कर रही हैं ।
नेहा धूपिया इन दिनों अपना खाली समय गर्मी को मात देने के लिए स्विमिंग पूल में बिता रही हैं । ब्लैक और निऑन बिकिनी में नेहा धूपिया का सेक्सी लुक चिलचिलाती गर्मी में तापमान को और बढ़ा रहा है । स्विमिंग पूल में गोते लगाते हुए नेहा ने अपना वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “Somewhere between one hand push ups and flying kisses … #workoutmode #mumbai #summer.”
फ़िल्मों की बात करें तो, नेहा धूपिया पिछली बार मोह माया मनी में नजर आई थी । हाल ही में उन्होंने एमटीवी के रिएल्टी शो रोडिज को जज किया था ।
















