कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज़ ने ऐलान किया था कि वह अपने बॉयफ़्रेंड और फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ फ़िजी आईलैंड पर छुट्टीयां मनाने के लिए जा रही हैं । इलियाना इन दिनों फ़िजी में अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं साथ ही आईलैंड की अपनी मजेदार ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरों को लगातार शेयर भी कर रही हैं ।

बीच पैराडाइज तक पहुंचने पर, इलियाना डी'क्रूज़ ने जारा और एचएंड एम के फ़्लोरल सेपरैट्स में खुद को कुछ इस तरह से फ़्लॉंट किया । इसके बाद उन्होंने पहली बार जैट स्कीइंग किया । इलियाना ने उस खूबसूरत लम्हे को कैद किया और अपने प्रशंसकों के साथ उस शेयर करते हुए लिखा, , “Jet skiing like a pro & that was my first time!!!! Fiji u r awesome!!! #fijinow #fijihappy #ileanainfiji #nofilterneeded #fijiheaven #jetskiinginparadise.”

इलियाना डी'क्रूज़ ने नाविकों के साथ न केवल गाना गाया बल्कि डांस भी किया । फ़िजी के सनसेट से प्रभावित हुईं इलियाना ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “What better way to watch this beautiful Fijian sunset than by singing and dancing with these multi-talented sailors!!! #fijinow #fijihappy #ileanainfiji.”

फ़िल्मों की बात करें तो, इलियाना डी'क्रूज़ पिछली बार अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म रुस्तम में नजर आईं थी । हाल ही में इलियाना ने दो फ़िल्मों-बादशाहो और मुबारका, जो इसी साल रिलीज होने वाली हैं< की शूटिंग खत्म की है ।