कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते देशभर में तमाम चीजों के साथ सैलून, पार्लर भी बंद हैं । इस दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटी घर पर ही अपने घरवालों की मदद से अपनी ग्रूमिंग का ध्यान रख रहे हैं । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनॉन को उनकी बहन नुपुर सैनॉन ने अपने हाथों से एक नया हेयर कट दिया । कृति सैनॉन को अपनी बहन का दिया हुआ हेयर कट काफ़ी पसंद भी आया ।

लॉकडाउन में कृति सैनॉन को उनकी बहन नुपुर सैनॉन ने दिया नया हेयरकट

कृति सैनॉन की हेयर ड्रेसर बनीं नुपुर

हेयर कट के बाद सैनॉन बहनों के बीच की मजेदार बातचीत देखने मिली । दोनों बहनों ने इन मजेदार पलों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया । दोनों ने बहनों ने एक दूसरे की पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स से फ़ैंस का दिन बना दिया । जहां कृति ने मजेदार कमेंट सेक्शन में लिखा "तुमने तो मुझे अपनी हंसी और पंजाबी गाने पर बूटी हिलाकर मुझे डरा ही दिया था । जबकि तुम्हारे हाथों में मेरे कीमती बाल थे । ??" और नूपुर ने जवाब दिया, "बहन है इसलिए जाने दिया!" .. भाई होत तो ..✂️✂️✂️".

नूपुर को पिछली बार अपने फिलहाल के अनप्लग्ड म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, वे आगामी नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी जो की वर्तमान में कोरोनोवायरस के कारण ठप्प है । कृति और नूपुर दोनों मुंबई में अपने परिवार और पालतू जानवर डिस्को और फोएबे के साथ रह रहे हैं । लॉकडाउन के दौरान नूपुर अपनी सिंगिंग के साथ कुकिंग में भी हाथ आजमा रही है । वहीं कृति जल्द ही सलमान खान के साथ आगामी फ़िल्म कभी ईद कभी दिवाली में उनके अपोजिट नजर आएंगी ।