आज ही के दिन यानी 21 मई 1994 को सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, जिसे आज पूरे 26 साल हो गए हैं । मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता पहली भारतीय महिला बनी । सुष्मिता सेन ने महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया था । मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता तक पहुंचने की सुष्मिता की जर्नी भी काफ़ी इंस्पायरिंग है जिसे खुद सुष्मिता ने सभी के साथ शेयर किया है । सुष्मिता को भले ही मिस यूनिवर्स का ताज जीते हुए 26 साल हो गए हों लेकिन आज भी उस एक सवाल की चर्चा जरूर होती है, जिसका जवाब देकर सुष्मिता ने खिताब अपने नाम किया था ।

सुष्मिता सेन की हाजिरजवाबी ने जीत लिया था सबका दिल
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए सुष्मिता को कई घुमावदार सवालों का सामना करना पड़ा था । मिस यूनिवर्स के मुकाबले तक पहुंचने के लिए पहले सुष्मिता को ऐश्वर्या राय बच्चन से मुकाबला करना था । इस दौरान दोनों से एक कॉमन सवाल पूछा गया कि, “यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती ?” इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि “अपने जन्म का समय” वहीं सुष्मिता ने कहा था, “इंदिरा गांधी की मृत्यु” । अपने इस जवाब से सुष्मिता ने ऐश्वर्या से बाजी मार ली थी और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सलेक्ट हो गई थी । जबकि ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया ।

ऐश्वर्या राय को हराकर पहुंची थी मिस यूनिवर्स मुकाबले में
मिस यूनिवर्स के फ़ाइनल मुकाबले तक पहुंचने में सुष्मिता की हाजिरजवाबी ने एक बार फ़िर सभी का दिल जीत लिया था । जब सुष्मिता मिस यूनिवर्स मुकाबले में पहुंची तब उनसे दो ऐसे सवाल पूछे जिनके जवाब देकर उन्होंने इस ताज को अपने नाम किया । सुष्मिता से पहले पूछा गया कि, “अगर आपके पास पैसा और वक्त होगा, तो क्या एडवेंचर करना चाहेंगी ?” इस पर सुष्मिता ने जवाब दिया कि “मेरे हिसाब से एडवेंचर वो है, जो आप अंदर से महसूस करते हैं । मुझे बच्चों के साथ बहुत अच्छा लगता है । मौका लगा तो मैं उनके साथ वक्त गुजारना चाहूंगी । यहीं मेरे लिए एडवेंचर होगा ।”

फ़ाइनल राउंड का जवाब सुन पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया था
मिस यूनिवर्स के फ़ाइनल राउंड का सवाल था कि, “आपके लिए एक महिला होने का मतलब क्या है ?” इसके जवाब में सुष्मिता ने कहा कि, “महिला होना भगवान का दिया तोहफा है । एक बच्चे की उत्पत्ति उसकी मां से होती है, जो एक महिला है । महिलाएं पुरुषों के साथ अपने प्यार को साझा करती हैं और उन्हें भी प्यार, देखभाल और शेयरिंग करना सिखाती हैं ।” सुष्मिता के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया था और और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया था ।
सुष्मिता की ऐतिहासिक जर्नी
आज जबकि सुष्मिता को मिस यूनिवर्स बने हुए पूरे 26 साल हो गए हैं ऐसे में उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक जर्नी को एक वीडियो को जरिए सोशल मीडिया पर दर्शाया है ।
बॉयफ़्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी 'जान' को किया विश
वहीं सुष्मिता के बॉयफ़्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद रोमांटिक तरीके से विश किया है । रोहमन ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता की मिस यूनिवर्स का ताज पहने तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- “26 साल मेरी जान. तुमने हम सभी को कितना प्राउड करवाया और आज भी करवा रही हो. #Mine ❤️I love you @sushmitasen47#bestmissuniverseever #amazingwoman #love #India #proudbf #indiasfirst.
















