एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव के किरदार से फ़ेमस हुए राणा दग्गुबती इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । राणा दग्गुबती ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी गर्लफ़्रेंड मिहिका बजाज के साथ पनी रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकारा था । राणा ने मिहिका के साथ एक सेल्फ़ी शेयर करते हुए लिखा, ‘और उसने हां कह दिया…’। और अब राणा दग्गुबती ने ऑफ़िशियली मिहिका के साथ सगाई कर ली है । राणा ने लॉकडाउन के बीच अपनी लेडी लव यानी मिहिका बजाज के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है ।

‘It’s official,’ बाहुबली फेम राणा दग्गुबती ने लॉकडाउन के बीच अपनी लेडी लव मिहिका बजाज से की सगाई

राणा दग्गुबती ने मिहिका के साथ निजी समारोह में की सगाई

राणा ने अपने ट्विटर पर सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और ये ऑफिशियल हो गया.' इन फोटोज में राणा और मिहिका दोनों ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं । राणा ने सगाई की तस्वीरें अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों ही जगह पोस्ट की हैं । वहीं उनकी मंगेतर मिहिका बजाज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं । हालांकि दोनों ने अपनी शादी की डेट को अनाउंस नहीं किया है । बता दें कि राणा की मंगेतर मिहिका इंटीरियर डिजाइनर हैं और वे होम डेकोर और वेडिंग इवेंट्स प्लानिंग बिजनेस से जुड़ी हैं ।

View this post on Instagram

And it’s official!! ????

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले राणा बेबी, हॉउसफुल 4, द गाजी अटैक, जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके है । वर्कफ़्रंट की बात करें तो राणा जल्द ही आगमी फ़िल्म हाथी मेरे साथी में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई । इसके अलावा उनकी एक तेलगु फ़िल्म भी आ रही है विराटा परवम, जिसमें उनकी लव इंटरेस्ट साई पल्लवी बनी है ।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में राणा दग्गुबती का रिश्ता हुआ पक्का, ‘गर्लफ़्रेंड’ मिहिका बजाज ने कह दिया ‘हां’

‘It’s official,’ बाहुबली फेम राणा दग्गुबती ने लॉकडाउन के बीच अपनी लेडी लव मिहिका बजाज से की सगाई