पिछली बार फ़्रीकी अली में नजर आईं एमी जैक्सन इन दिनों रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म 2.0 में व्यस्त हैं । मॉडल से अभिनेत्री बनी एमी भले ही फ़िल्मों में कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हॉट पिक्चर्स हमेशा तहलका मचा देती है । हाल ही में पेटा के लिए कराए गए लेटेस्ट कैम्पेन में एमी जैक्सन की हॉटनैस ने इंटरनेट पर सनीसनी मचा दी थी ।

इबीसा में छुट्टियां मना रहीं एमी जैक्सन ने अपने हॉट और लेटेस्ट फ़ोटो, जिसे फोटोग्राफर मार्क बार्नफील्ड ने क्लिक किया, को शेयर करते हुए अपनी मजेदार रविवार की सुबह के बारें में बात की । चादर में लिपटी एमी ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “Easy like Sunday morning #FavouriteDayoftheWeek what’s every one up to!? | Shot by @markbarnfield in GB”.

फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म 2.0 की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रही हैं । इस फ़िल्म में एमी दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी ।