जब से करीना कपूर खान मां बनी हैं उसके बाद से वे अपने पहले वाले साइज जीरो फ़िगर को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं और इसमें उनका साथ दे रही हैं उनकी सबसे पक्की सहेली अमृता अरोड़ा खान ।

बेटे तैमूर के जन्म के बाद से ही करीना अपने फीगर पर खासा ध्यान दे रही हैं और फिट रहने के लिए वे योगा से लेकर जिम तक, हर जगह खूब पसीना बहा रही हैं । हाल ही में अमृता अरोडा़ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिससे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये दोनों अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस के लिए खूब मेहनत कर रही हैं । वीडियो शेयर करते हुए अमृता ने लिखा, “Came in today with such good energy !!!Weeee killed the sesh ….stayyyyy tuned guys more vids comin uppp #andthenweyak.”

करीना और अमृता की इस पावर पैक्ड एक्सरसाइज को देखकर आप फिटनेस के लिए प्रेरित हो जाएंगे । ये दोनों मिलकर बहुत इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं । जिम में पसीना बहाते हुए अमृता ने करीना और खुद के कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें ये साफ़तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों साइज जीरो फ़िगर पाने के लिए कितनी कठोर कसरत कर रही हैं । वीडियो को शेयर करते हुए अमृता ने लिखा है कि ये एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर खान कुछ समय के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं । वह अगस्त महीने में रिया कपूर की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग, जिसमें वह सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी, की शूटिंग शुरू करेंगी ।

Kill that core ! @ithinkfitness #andthenweyak

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

Kettle bell squats ....burnnnnnn ?????????????????????????????????????? #andthenweyak

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on