सलमान खान न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि उनमे ऐसे कई कौशल हैं जो उन्हें एक संपूर्ण कलाकार बनाते हैं । हम सभी जानते हैं कि सलमान खान को पेंटिंगा का बहुत शौक है और उन्होंने कुछ साल पहले ही पेंटिंग करना शुरू किया था जिसे उन्होंने अभी तक बरकरार रखा है । पहले भी हम सलमान की पेंटिंग के हुनर को देख चुके हैं । सलमान ने तो अपनी पेंटिंग की नीलामी भी की थी ।

हमने सुना है कि सलमान खान ने एक स्पेशल पेंटिग बनाई है जिसका नाम है -द मास्टरपीस ऑफ़ जीसस क्राइस्ट, सलमान खान ने जीसस की ये पेंटिंग ट्यूबलाइट के सेट पर काम करने के दौरान बनाई । सलमान खान द्दारा बनाई गई ईसा मसीह की छवि वाली पेंटिंग को फ़िल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने खूब सराहा और सभी लोग सलमान के इस कलाकारी हुनर को देख हैरत में पड़ गए ।

कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान, सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झु झु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी । दुनियाभर में यह फ़िल्म ईद के दिन 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।