ये बात तो आपको माननी ही पड़ेगी कि शर्लिन चोपड़ा को इग्नोर नहीं किया जा सकता है । भले ही मॉडल से अभिनेत्री बनी शर्लिन काफ़ी समय से फ़िल्मों में नजर नहीं आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराना और अपनी सेक्सी अदाओं से उन्हें लुभाना बखूबी जानती हैं ।

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने फ़ोटोग्राफ़र लव इसरानी द्दारा अपना हॉट फ़ोटोशूट करवाया था, जिसमें शर्लिन का हॉट अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया और शर्लिन ने अपनी मदहोश कर देने वाली हॉटनैस से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी । एक बार फ़िर शर्लिन ने इंटरनेट का ट्रेफ़िक जाम कर दिया है अपनी बेहद हॉट तस्वीर को पोस्ट करके । इंस्टाग्राम अकाउंट पर शर्लिन ने हाल ही में एक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वह खुद को क्वीन बता रही है । तस्वीर पोस्ट करते हुए शर्लिन ने लिखा, “#if #you #dont #like #me #and #still #watch #everything #i #do , #damn #you #are #a #fan! #thequeenhasspoken #pic #by #luvisrani @luvisrani”.

एक तरफ़ तो शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनैस से क्वीन के ताज की हकदार हैं वहीं दूसरी तरफ़, ने अपना काम भी शुरू कर दिया है जल्द ही शर्लिन डेब्यू शॉर्ट फ़िल्म माया में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी ।