हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का बहुत योगदान रहा है । इस खानदान ने कई सारे सितारे बॉलीवुड को दिए । और बह राजकपूर के नाती आदर जैन भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं वो भी यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म कैदी बैंड के साथ ।

आदर जैन को बॉलीवुड सितारों की तरफ़ से उनके बॉलीवुड डेब्यू पर ढेर सारी बधाईंयां मिल रही हैं वहीं उनकी कजिन बहने करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने अपने भाई आदर जैन को उनकी पहली फ़िल्म की बधाई देते हुए उनकी फ़िल्म को भी प्रमोट किया । कपूर बहनों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बड़ी बहन का फर्ज निभाते हुए आदर को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही है । इस वीडियो में करीना कहती हैं कि हम आदर की फिल्म ‘कैदी बैंड’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं और नर्वस भी हैं । वहीं करिश्मा कहती हैं कि मुझे यकीन है आदर इस फिल्म में कमाल करेंगे । वह दर्शकों से अपील करती हैं कि फिल्म को देखने के लिए जरूर जाएं ।

कैदी बैंड के साथ अन्या सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है । इस फ़िल्म की कहानी सात निर्दोष अंडर-ट्रायल और उनकी आजादी के इर्द-गिर्द घूमती है । हबीब फ़ैजल द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

#qaidiband ????????releasing on 25thaug #gowatchit @aadarjain @rimosky @yrf

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on