अन्य बी-टाउन सेलिब्रिटी की तरह, जैकलीन फ़र्नांडीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए हॉलीडे पर निकल पड़ी है ।
इन दिनों जैकलीन अपने परिवार के साथ छुट्टियों के मजे ले रही है । और बीच पर सर्फ़िंग के मजे लेते हुए नजर आ रही है । हाल ही में जैकलीन ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया । इअन तस्वीरों में जैकलीन फ़ुल मस्ती और वेकेशन मूड में नजर आ रही है । जैकलीन ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से भी इस बात जिक्र किया । वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, “A bit wobbly and fell on my face a few times but catching a wave was so worth it!”

अन्य तस्वीर में जैकलीन अपने परिवार के साथ सर्फ़िंग के मजे लेती हुई नजर आ रही है । फ़ोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, “Miss you Warren.” । इंस्टाग्राम पर भी जैकलीन ने अपनी मां और बहन के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की और उसे कैप्शन दिया , “Famfam” ।

फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलीन फ़र्नांडीज जल्द ही रेमो डिसूजा की आगामी फ़िल्म रेस 3 में सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर और डेजी शाह के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 2018 की ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फ़िल्म ड्राइव में नजर आएंगी ।
















