
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । दुबई में अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने के बाद अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान पहली बार वाराणसी, जो बनारस के नाम से भी लोकप्रिय है, पहुंचे ।
वाराणसी में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और फ़िल्म निर्देशक इम्तियाज अली की मेजबानी दिग्गज भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने की । यहां पहुंचकर फ़िल्म की टीम ने सबसे पहले बनारसी पान का लुत्फ़ उठाया । और उसके बाद ये अशोका कॉलेज पहुंचे जहां कई लोगों की भीड़ ने बहुत उत्साह के साथ इनका स्वागत किया ।

दिलचस्प बात ये है कि यहां मनोज तिवारी ने शाहरुख खान से लोकप्रिय भोजपुरी गीत 'लॉलीपॉप लागेलू' को गवाया । और जब शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा के लिए ब।दे ही रोमांटिक अंदाज में अपने घुटने पर बैठकर इस गाने को गाया, तो वहां मौजूद भीड़ रोमांचित हो गई ।
इसके बाद, शाहरुख खान ने इम्तियाज अली, मनोज तिवारी और अनुष्का शर्मा के साथ एक सेल्फ़ी भी शेयर की और उस तमाम भीड़ का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया जिसने उनका उत्साह बढ़ाया और उनका इस तरह से स्वागत किया । शाहरुख खान ने लिखा, “Harry, Sejal & Imtiaz had a great time in Varanasi… thank u all for coming & big thanks to @ManojTiwariMP #JHMSInVaranasi.”
इम्तियाज अली द्दारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट द्दारा प्रोड्यूस, जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
Must Watch : Superstar @iamsrk Singing in BHOJPURI with @ManojTiwariMP as part of #JabHarryMetSejal promotions in #Varanasi #JHMSInVaranasi pic.twitter.com/J2170DNXN5
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) July 31, 2017
















