Screenshot_1

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु की शूटिंग में व्यस्त हैं । वे अब तक इस फ़िल्म की भारत और विदेश के कई हिस्सों में शूट कर चुके हैं ।

इस सप्ताह के शुरु में, आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा ने मुंबई के मरीन ड्राइव में इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू की । आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की ये ऑन स्क्रीन जोड़ी, जो असल जिंदगी में भी काफ़ी अच्छे दोस्त हैं, हमेशा कुछ विचित्र तस्वीरो और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों को मनोरंजित करते हैं । हाल ही में आयुष्मान ने एक वीडियो शेयर किया है जहां दोनों-आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा लोकप्रिय गाना 'गजब का है दिन' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । वीडियो शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “Gazab ka hai din in south Bombay with my bestie @parineetichopra #meripyaaribindu.”

अशोक रॉय द्दारा निर्देशित फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु में आयुष्मान खुराना एक बंगाली लड़के के रूप में नजर आएंगे जबकि परिणीति चोपड़ा एक महत्वाकांक्षी गायिका के किरदार में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।