Simran-1

पहले, हमने आपको बताया था कि कंगना रानौत फ़िल्ममेकर हंसल मेहता की आगामी फ़िल्म सिमरन में मुख्य अहम किरदार निभाती हुईं नजर आएंग़ी । फ़िल्म में कंगना का किरदार अमेरिका में आधारित है ।

हाल ही में, कंगना रानौत फ़िल्म सिमरन की टीम से मिलने के लिए अटलांटा पहुंची और कंगना जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगी । बुधवार को कंगना फ़िल्म की टीम से मिली और उनके साथ बातचीत की । कंगना की बहन रंगोली चांडल ने उस लम्हें की कुछ तस्वीरें दर्शकों के साथ शेयर की और लिखा, “Meet and greet!!! #soongoingonfloor #atlanta #Simran @mehtahansal !!!” तस्वीर में कंगना निर्देशक हंसल मेहता और फ़िल्म की बाकी की टीम के साथ नजर आ रहीं हैं ।

Simran-2

फ़िल्म सिमरन की कहानी एक गुजराती लड़की की कहानी है जो अपनी मां का सपना पूरा करने की इच्छा रखती है लेकिन सपना पूरा करने के चक्कर में वह अपन सब कुछ गंवा देती है ।