19 अक्टूबर को प्यारे से बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है । 19 नवंबर को जब उनका बेटा ठीक एक महीने का हो गया, इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे का नाम रिवील किया और उसका मतलब भी बताया है । परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पोस्ट में बताया कि उनके बेटे का नाम नीर (Neer) है ।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पहली झलक के साथ रिवील किया अपने बेटे का नाम-नीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रिवील किया बेटे का नाम

19 नवंबर को परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है साथ ही अपने बेटे का नाम भी रिवील किया और उसके पीछे का कारण भी बताया । हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। परिणीति और राघव ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उनके बेटे के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं, जिन पर वह प्यार से किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में परिणीति बच्चे के पैरों को दोनों हाथों में थामे बैठी हैं और राघव उनका हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमे उन्होंने रिवील किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। परी और राघव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम - तत्र एव नीर. हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली. हमने अपने बेटे का नाम 'Neer' रखा यानी शुद्ध, दिव्य, असीम ।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि नीर नाम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का कॉम्बिनेशन है। 'नीर' में 'नी' (परिणीति) और 'र' (राघव) दोनों के नाम का हिस्सा शामिल है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं।