बॉलीवुड एक्टर गोविंद को 11 नवंबर, मंगलवार रात अचानक तेज सिरदर्द, बेहोशी और चक्कर आने के बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें देर रात मुंबई के जुहू स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया । और अब गोविंदा की तबीयत ठीक है और 24 घंटे के अंदर ही एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है ।

गोविंद की तबीयत बिगड़ी
गोविंदा की तबीयत में अब काफी सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे आराम कर रहे हैं और उन्हें कुछ दवाइयां जारी रखनी होंगी। अस्पताल से बाहर निकलते समय गोविंदा ने मुस्कराते हुए मीडिया से बातचीत की और अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की।
अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा, “योग और प्राणायाम बहुत अच्छे हैं। जो लोग हैवी एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। मुझे लगता है कि योग ही सबसे अच्छा तरीका है खुद को फिट रखने का। मैं अब अपनी पर्सनालिटी पर ध्यान दे रहा हूं और योग को जीवन का हिस्सा बना रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी तबीयत में गिरावट का कारण थकावट और ओवरवर्क था, और अब वे जीवनशैली में बदलाव कर रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को गोविंदा, धर्मेंद्र का हालचाल लेने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे । वो खुद गाड़ी ड्राइव करके धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे । 61 साल की उम्र में भी गोविंदा ने खुद काफी मेंटेन किया हुआ है ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द ही सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नज़र आने वाले हैं।
















