
हमने आपको पहले यह खबर दि थी कि आमिर खान चीन में अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंगल के प्रीमियर में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे हैं । आपको बता दें कि दंगल फ़िल्म का बीजिंग इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में प्रीमियर किया गया । इस फ़ेस्टिवल की शुरूआत 23 अप्रैल को हो गई ।

दंगल फ़िल्म का चीन में प्रीमियर के बाद, आमिर खान ने चीन में कई जगहों का दौरा किया और उनमें शामिल हैं शंघाई का चेंगदू शहर में पांडा प्रजनन अनुसंधान केंद्र और शंघाई में वैंकूवर फिल्म स्कूल सहित कई स्थानों पर गए । इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ योगा सेशन में भी भाग लिया ।
इतना ही नहीं, आमिर खान ने फ़िल्म में पहलवान की भूमिका अदा की थी, इसलिए उन्होंने यहां भी कुछ महिलाओं के साथ पहलवानी की । पहलवानी के मैच में कुछ महिलाओं ने आमिर को पटकने की पूरी कोशिश की लेकिन लगता है कि फ़िल्म करते-करते आमिर इस खेल में पारगंत हो गए इसलिए महिलाओं का उन्हें हराना काफ़ी मुश्किल रहा ।

नितिश तिवारी द्दारा निर्देशित फ़िल्म दंगल में आमिर खान ने भारतीय पहलवान और कोच महावीर सिंह फ़ोगट, जिसने अपनी बेटी गीता फ़ोगट और बबीता फ़ोगट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पहलवानी का प्रशिक्षण दिया था, का किरदार निभाया था ।
#DangalMania in China pic.twitter.com/SdR4Lqk2cJ
— AAMIR KHAN FAN CLUB© (@Aamir_KhanFC) April 20, 2017
















