जो भी करण जौहर के करीब है, वो उनके जुड़वा बच्चों रुही और यश को देखना जरूर चाहता है । बहुत सारे उपहारों और शुभकामनाओं के साथ लोग उनके घर उनके बच्चों से मिलने आते हैं । करण के एक दोस्त कहते हैं, "क्या आपने करण के जुड़वा को देखा है ? क्या यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है ठीक उसी तरह जैसे कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?”

लेकिन यह सब, नए-नए पिता बने करण जौहर और उनके कुछ हद तक चिंतित बच्चों के लिए बहुत भारी हो रहा है । उनकी मां का जिक्र नहीं करना ।

करण के करीबी दोस्त के मुताबिक,"करण के घर मेहमानों का आना-जाना बना ही हुआ है, रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है खासकर उनकी 77 वर्षीय मां हीरो जौहर आंटी के लिए । उनके दोनों जुड़वा बच्चों के लिए दो नर्स हैं, इसलिए वो दोनों उन जुड़वा बच्चों की देखरेख अच्छे से करती हैं उसमें कोई परेशानी नहीं है । लेकिन मेहमानों का यूं लगातार आना एक समस्या बन गया है । हर कोई उन्हें देखना चाहता है और करण उन्हें रोक नहीं सकते हैं ।"

हमने सुना है कि जैसे ही उनके जुड़वा बच्चे यात्रा करने लायक होंगे वैसे ही करण उन्हें और अपनी मां को लेकर चुपके से एक लंबी छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं ।