
सनी लियोन निश्चित रूप से बहुत कम समय में फिल्म उद्योग का एक जाना माना नाम बन गया है । जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली सनी ने अपने नाम की एक लहर सी पैदा कर दी है । आज हर कोई उन्हें फ़िल्म या ब्रांड का हिस्सा बनाने के लिए लालयित रहता है । हाल ही में सनी लियोन को एक चश्मे के ब्रांड इयारा ने अपना चेहरा बनाया ।
कुछ समय पहले ही सनी लियोन को चश्मे के ब्रांड इआरा के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया । और हाल ही में सनी को इस ब्रांड के लिए फ़ोटोशूट कराते हुए देख गया जिसे मशहूर फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी ने शूट किया । ओरेंज कलर के गाउन में सनी लियोन कमाल की खूबसूरत लग रही थी । सनी ने इसके लिए एक झूले पर फ़ोटोशूट कराया ।

फ़िल्मों की बात करें तो, सनी लियोन पिछली बार शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस में एक आइटम नंबर करते हुए नजर आईं थी। इसके अलावा हाल ही में सनी सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फ़िल्म नूर में एक छोटे से रोल में नजर आईं । इसके अलावा सनी बादशाहो में भी एक स्पेशल नंबर करते हुए नजर आएंगी और इसके बाद फ़िल्म तेरा इंतजार में नजर आएंगी ।
The creators of #iarrasunglasses having some fun on set! pic.twitter.com/CBxQTTGIxs
— Sunny Leone (@SunnyLeone) April 22, 2017
















