आमिर खान, जो इन दिनों काफ़ी व्यस्त हैं, हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार को प्रमोट करने के लिए तुर्की पहुंचे, इस फ़िल्म में जायरा वसीम अहम भूमिका में नजर आएंगी । तुर्की में आमिर खान का तहे दिल से स्वागत किया गया ।

तुर्की जाकर, आमिर खान ने एक आईसक्रीम दुकान पर नजर आए । आपको बता दें कि, तुर्की आइसक्रीम विक्रेता सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, विशेष रूप से अपने ग्राहकों के साथ उनकी ट्रिक्स को लेकर, जो आईस्क्रीम से देने से पहले वह अपने ग्राहक के साथ करते है । शनिवार के दिन, आमिर खान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह उन्हीं तुर्की आइसक्रीम विक्रेता से आईसक्रीम लेने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Sabar ka phall meetha. Lovely Turkish ice cream :-).”

अपनी दो दिन के दौरे के दौरान, आमिर खान ने राष्ट्रपति महल का दौरा भी किया जहां उन्होंने राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान से मुलाकात की ।

आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अद्वेत चंदन द्दारा निर्देशित फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार को प्रमोट करने में व्यस्त है । इस फ़िल्म में आमिर खान का विस्तारित कैमियो रोल दिखाई देगा । यह फ़िल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, आमिर खान विजय कृष्णा आचार्य की निर्देशित फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन, फ़ातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगे । यशराज फ़िल्म्स की यह फ़िल्म 7 नवंबर 20218 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।