अनुष्का शर्मा, जो इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त है, वोग इंडिया मैगजीन कवर के स्पेशल इश्यू के लिए हॉट फ़ोटोशूट करवा रही है । वोग इंडिया ने अपनी 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कई मैगजीन कवर निकाले । इस मैगजीन के स्पेशल एडीशन के कवर पेज पर सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर और ट्विंकल खन्ना नजर आ चुकी हैं ।

अनुष्का शर्मा को इस साल वोग वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड्स 2017 में वोग एंड बीएमडब्ल्यू गेम चेंजर ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया । और अब अनुष्का ने वोग के कवरपेज के लिए मदहोश कर देने वाला फ़ोटोशूट करवाया, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएगा ।

ब्लैक फ़ोटोशूट में, अनुष्का शर्मा ने साबित कर दिया की उनकी हॉटनैस भी किसी से कम नहीं है । पहले फ़ोटो में अनुष्का शर्मा गोविन्चली ब्लाउज और पैंट में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही है । आंखों पर लगाए मास्क ने अनुष्का की कामुकता को सातवें आसमां पर पहुंचा दिया है ।

दूसरे फ़ोटो में, लैपेरला लिंगरी की साटन की ब्लैक स्लिप और गैरेथ पग के ब्लैक ब्लैजर में अनुष्का की हॉटनैस देखते ही बनती है ।

अनुष्का शर्मा का तीसरा लुक काफ़ी आकर्षक है । इस तस्वीर में वह डेन एंड डीन केटेम के ब्लाउज और कैप, मार्क्स एंड स्पेन्सर के ब्रेलेट और एटसूको कुडो लेटेक्स के निकर्स में अनुष्का काफ़ी ग्लैमरस अदिखाई दे रही है । मैनोलो ब्लाहनिक के हाई बूट्स ने अनुष्का को और भी ज्यादा स्टनिंग बनाने का काम किया । वोग फ़ैशन के डायरेक्टर अनीता श्रॉफ अदजानिया को अनुष्का के इस स्टाइल का श्रेय जाता है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, अनुष्का शर्मा के पास तीन प्रोजेक्ट हैं । एक तो उन्हीं के प्रोडक्शन की फ़िल्म परी है जो कि एक डार्क ड्रामा फ़िल्म है । इसके अलावा, वह आनंद एल राय की शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म में भी नजर आएंगी । इसके अलावा अनुष्का यश राज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म सुई धागा-मेड इन इंडिया, में वरुण धवन के आथ नजर आएंगी । इतना ही नहीं अनुष्का, राजकुमार हिरानी की रणबीर कपूर अभिनीत संजय दत्त बायोपिक फ़िल्म में एक छोटे से रोल में भी नजर आएंगी ।