करीना कपूर खान ने मां बनने के बाद अपनी आगामी कमबैक फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म की शूटिंग सितंबर महीने में नई दिल्ली में शुरू हुई ।

फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली में शूट की जा रही है । हाल ही में फ़िल्म के सेट से एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है जिसमें करीना कपूर खान और सुमीत व्यास, जो फ़िल्म में एक जोड़े के रूप में दिखाई दे रहे है, एक दूसरे के साथ गले लगे हुए दिखाई दे रहे है । इस तस्वीर को देखकर लगता है कि यह फ़िल्म का काफ़ी अहम हिस्सा होगा । इस सीन में करीना और सुमीत काफ़ी कैजुअल लुक में नजर आए और एक दूसरे में डूबे हुए भी दिखाई दे रहे हैं ।

शशांक घोष द्दारा निर्देशित और रिया कपूर व बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा निर्मित फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के अलावा, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।