सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय रिटेल कॉर्पोरेशन में से एक, वॉलमार्ट कनाडा ने कनाडा में महिलाओं के भारतीय कपड़ो को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण से हाथ मिलाया है । दीपिका पादुकोण की गोलबल लोकप्रियता को मद्देनजर रखते हुए, इस बहुराष्ट्रीय ब्रांड ने कनाडा में महिलाओं के फैशन को बढ़ावा देने के लिए दीपिका पादुकोण को 'आल अबाउट यु' ब्रांड से जोड़ लिया हैं । प्रतिबद्धता, समर्पण और अभिनेत्री की विशाल पहुंच को ध्यान में रखते हुए, दीपिका पादुकोण को ब्रांड का एक पसंदीदा चेहरा माना जाता है और ये ही वजह आज दीपिका 20 अत्यधिक प्रतिष्ठित ब्रांड को एंडोर्स करती है।

दीपिका पादुकोण पंसदीदा चेहरा बन चुकी हैं
न केवल ग्लोबल रिटेलर दीपिका को अपने ब्रांड से जोड़ रहे है बल्कि भारतीय ब्रांड भी अभिनेत्री को अपने ब्रांड का चेहरा बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है जिसकी गवाही मिंत्रा ब्रांड है ।
दीपिका पादुकोण ने सुपरहिट पद्मावत के साथ साल की धमाकेदार शुरुआत की थी । इस फ़िल्म के साथ अभिनेत्री ने न केवल दर्शकों का दिल जीता लिया था बल्कि रानी पद्मिनी के अपने उपयुक्त किरदार के लिए भी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है ।
100 करोड़ क्लब की रानी के रूप में प्रसिद्ध, दीपिका की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी । इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम कर के दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी है ।
साल की विशालकाय फ़िल्म पद्मावत में अपने शानदार अभिनय के लिए प्रतिष्ठित 'क्रिएटिव पर्सनिलिटी ऑफ द इयर अवार्ड' से सम्मानित होने पर दीपिका जीक्यू इंडिया के डिजिटल कवर पर भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है ।
यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी का ऐलान करते ही लोगों को यूं सूझी मस्ती कि बना डाले मजेदार मीम्स
इतना ही नहीं, दीपिका हाल ही में ELLE और फेमिना पत्रिका के कवर पर भी छाई हुई थी । कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है ।
















