
सोमावर, 11 दिसंबर को हुई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी ने इंटरनेट पर सनसनी मचा कर रख दी है । जब से दोनों की शादी का ऑफ़िशियली ऐलान हुआ है तब से ये दोनों लगातार ट्रेंड कर रहे है और लगातार चर्चा का विषय बने हुए है । जहां हर कोई इस नव-विवाहित जोड़े को अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश दे रहा है वहीं कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स ने विराट-अनुष्का को बहुत ही मजेदार अंदाज में शादी की बधाई दी । ड्यूरेक्स ने ये बधाई संदेश ठीक उस ऐलाना के बाद दिया जिसमें स्मृति ईरानी की अध्यक्षता वाले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया कि कंडोम के ऐड केवल रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही दिखाए जा सकते है क्योंकि इस प्रकार के वि्ज्ञापन बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं । सरकार के इस फ़ैसले पर जहां कई लोगों ने स्वागत किया तो कई लोगों ने आपत्ति जताई और इस फ़ैसले की कड़ी आलोचना की ।
और फ़िर लोकप्रिय कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स ने ऐसा कुछ किया जो इन दोनों बातों को एक साथ जोड़ता है । इस ब्रांड ने दोपहर में एक ट्वीट किया जिसमें उसने हालिया शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को बधाई संदेश लिखा और इसी के साथ शरारत भरे अंदाज में अपने ब्रांड का प्रमोशन भी कर दिया । कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा, “बधाई हो अनुष्का और विराट, अपने बीच किसी भी चीज को न आने दें सिवाय लव, सेक्स और ड्यूरेक्स के.”दिलचस्प बात ये है कि ड्यूरेक्स को रणवीर सिंह प्रमोट करते हैं, जो एक समय अनुष्का के बेहद करीब माने जाते थे ।
इस बधाई संदेश के अलग ही शरारत भरे अंदाज को लेकर यूजर्स ने भी मजे लेने शुरू कर दिए और इस मैसेज की ट्विटर पर लोगों ने खूब चुटकी ली । उसके बाद जो मजेदार और हास्यपद ट्वीट्स का तांता लगा जिसे पढ़कर यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी ।
Can you post such tweets before 6PM?
— Numbyaar (@NumbYaar) December 12, 2017
Is this an official handle? Poor joke
— Firestar (@firestarsoloman) December 12, 2017
Are you completely insane, Durex India
— M Sharma (@mona1961talks) December 12, 2017
Most Savage Marriage Compliment ever given to them.....
— Ashmit Khare (@OldDrunkenMonk) December 12, 2017
These guys are legit!!!! OMG!!! Marketing at it's best
— Master Anagh (@master_anagh) December 12, 2017
















