
हमेशा कुछ अलग करने वाली शर्लिन चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं जो आपत्तिजनक कदम उठाने में जरा भी नहीं हिचकिचाती । हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने ऐसा फ़ोटोशूट करवाया है जिसे देखकर आपकी आंखे फ़टी की फ़टी रह जाएंगी । वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि शर्लिन का ये फ़ोटोशूट 1999 में आई फ़िल्म अमेरिकन ब्यूटी के पोस्टर की याद दिलात है ।
शर्लिन का ये नया फ़ोटो किसी फ़िल्म के पोस्टर की तरह दिख रहा है जिसमें शर्लिन अपने तन पर कुछ नहीं पहने हुए है और गुलाब की पत्तियों से अपने प्राईवेट पार्ट्स को ढका हुआ है । आपको बता दें कि यह किसी फ़िल्म का पोस्टर नहीं है बल्कि शर्लिन ने हाल ही में ये सिजलिंग फ़ोटोशूट कराया है । इस तस्वीर में शर्लिन ने जहां अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को अपने बालों से कवर किया है वहीं सर पर फ़ूलों का ताज बनाया है और नीचे के हिस्से को गुलाब की पखुंडियों से कवर किया है । बहरहाल, निश्चितरूप से शर्लिन का ये हदें पार करता सेक्सी अंदाज इंटरनेट के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा ।
फ़िल्मों की बात करें तो, शर्लिन चोपड़ा पिछली बार फ़िल्म वजह तुम हो के गाने 'दिल में छुपा लूंगा' में एक स्पेशल अपीरियंस में नजर आई थी । शर्लिन ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट के बारें में कोई ऐलान नहीं किया है ।
















