तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फ़ाइनली करण जौहर की आगामी फ़िल्म लाइगर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं । इस फ़िल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी । विजय और अनन्या की लाइगर में विख्यात बॉक्सर माइक टायसन भी एक अहम रोल में नजर आएंगे । कहा जा रहा है कि लाइगर में विजय देवरकोंडा हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर रहे माइक टायसन के साथ फाइट करते नजर आएंगे । और अब विजय ने माइक टायसन के साथ इस सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है ।

लाइगर के हाई-प्वाइंट में से एक होगा विजय देवरकोंडा और बॉक्सर माइक टायसन का फ़ाइट सीक्वेंस, लास वेगास में शुरू हुई शूटिंग

विजय देवरकोंडा ने शुरू की शूटिंग

विजय ने माइक टायसन के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें माइक टायसन हंसते हुए नजर आ रहे हैं जबकि बैकग्राउंड में विजय नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए विजय ने लिखा, “यह आदमी प्यार है । हर पल में यादें बना रहा हूं और यह याद हमेशा खास रहेगी । लाइगर वर्सेज द लेजेंड । जब मैंने आयरन माइक टायसन का सामना किया ।”

बता दें कि इंडियन सिनेमा से पहले बॉलीवुड फिल्मों में माइक टायसन नजर आ चुके हैं । वे साल 2009 में हॉलीवुड फिल्म हैंगओवर और साल 2011 में इस फिल्म के सीक्वल में नजर आए थे । वे साल 2015 की फिल्म Ip मैन 3 में भी नजर आए थे । ये एक पॉपुलर मॉर्शल आर्ट्स फिल्म सीरीज थी ।

लाइगर की बात करें तो, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही लाइगर एक पैन इंडिया फ़िल्म है और इसे 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा । विजय ने इस फ़िल्म के हिंदी वर्जन के लिए हिंदी में अपने डायलॉग्स खुद बोले हैं । इसके लिए विजय ने किसी डबिंग आर्टिस्ट की मदद नहीं ली है ।