टाइगर श्रॉफ, जो अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस को लेकर भी खासतौर पर जाने जाते है, इन दिनों अपने ब्रेक टाइम को एंजॉय कर रहे है । टाइगर श्रॉफ बैक फ़्लिप और साइड फ़्लिप के लिए भी जाने जाते है । वहीं उनकी डांसिंग स्किल भी उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाती है । टाइगर श्रॉफ कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन टाइगर की इस फ़िटनेस वीडियो को देख तो आपकी भी आंखे फ़टी की फ़टी रह जाएंगी । टाइगर का मॉर्निंग जॉगिंग आपको भी इंस्पायर कर सकती है ।

VIDEO: टाइगर श्रॉफ की ये 'मॉर्निंग जॉगिंग' कोई आम जॉगिंग नहीं है, यकीन न हो तो खुद देख लो !

टाइगर श्रॉफ इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं

इन दिनों टाइगर पुर्तगाल में अपनी वेकेशन एंजॉय कर रहे है लेकिन वेकेशन में भी वह खुद को फ़िट रखना नहीं भूलते है । दिलचस्प बात ये है कि, पुर्तगाल की सड़क को ही टाइगर ने कार्डियो बना लिया । ये हम नहीं कह रहे बल्कि टाइगर खुद अपने इस वीडियो के जरिए आपको बतला रहे है । दरअसल, हाल में टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक नया वीडियो शेयर किया है । वीडियो में टाइगर पुर्तगाल में मॉर्निंग जॉगिंग करते हुए नजर आ रहे है । इसमें टाइगर काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं ।  इस वीडियो में टाइगर तेजी से दौड़ते हुए दीवारों को फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं । इस दौरान टाइगर ने हवा में कलाबाजियां भी खाई हैं ।इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, 'मॉर्निग जॉग्स इन पुर्तगाल ।'

View this post on Instagram

Morning jogs in #portugal ??

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ की ये बातें सुन जैकी श्रॉफ़ को कहना ही पड़ेगा 'बेटा हो तो ऐसा'

टाइगर की हालिया रिलीज फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 बॉक्सऑफ़िस पर ठीक-ठाक रही । और अब वह जल्द ही ॠतिक रोशन के साथ आगामी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म, जिसका नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं हुआ है, में नजर आएंगे । वहीं श्रद्धा कपूर के साथ बागी 3 की शूटिंग शुरू करेंगे ।