फ़िल्मों से दूरी बना चुकी पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज भी अपनी शख्सियत से अपने फ़ैंस को इंस्पायर करती है । इन दिनों मालदीव में हॉलिडे मना रही सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह समुद्र की गहराई में गोता लगाए हुए यानी स्कूबा डाइविंग करती हुई नजर आ रही है । दिलचस्प बात ये है कि, ऐसा सुष्मिता सेन ने पहली बार किया है और इसी के साथ स्पेशल मैसेज भी दिया कि, किसी भी काम को करने के लिए कभी देर नहीं होती ।

सुष्मिता सेन ने अब सीखी स्कूबा डाइविंग
अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, कि, '43 साल की उम्र में स्किन डाइव सीख रही हूं । कभी भी किसी भी चीज के लिए देर नहीं होती । सिर्फ एक स्टेप और खुद पर विश्वास किसी भी चीज की शुरुआत करने के लिए जरूरी है, उसके बाद सब कुछ अपने आप होता चला जाता है । मैं इस समुद्र में तब तक डाइविंग करती रहूंगी जब तक मैं डांस करना नहीं सीख लेती ।'
सुष्मिता ने किया इंस्पायर
सुष्मिता के इस वीडियो की खास बात ये भी है कि, वह इस स्कूबा डाइविंग को अपनी बेटियों के साथ कर रही हैं । इससे जुड़ा और वीडियो उन्होंने फैन्स के साथ शेयर किया है । हाल ही में सुष्मिता की बेटी अलिशा 10 साल की हुई हैं और एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को उनके जन्मदिन पर स्कूबा डाइविंग का ये तोहफा दिया है । वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि मेरी बेटी ने इस दिन के लिए पांच सालों का इंतजार किया और उसने अपनी पहली स्कूबा डाइविंग मालदीव में अपनी मां और बहन के साथ की ।
सुष्मिता अपनी दोनों गोद ली हुई बेटियों के साथ एक बेहतर लाइफ़ जी रही है । वैसे सुष्मिता इन दिनों सुपर मॉडल रोहमन शॉल से अपने रिलेशन को लेकर भी खूब चर्चा में हैं ।
















