विकी कौशल,जिसका करियर इन दिनों बुलंदियों पर है, आज के दौर के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक है । डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म से बॉलीवुड में जगह बनाने वाले अभिनेता विकी कौशन ने साल 2018 में आलिया भट्ट अभिनीत राज़ी फ़िल्म में एक गंभीर और शांत किरदार निभाने के बाद रणबीर कपूर अभिनीत संजू में एक अलग तरह का किरदार निभा कर साबित कर दिया उनमें सुपरस्टार बनने के सभी गुण मौजूद है । इसके बाद आई उनकी फ़िल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के झंडे गाड़े जिसके बाद विकी कौशल ने हर हगह अपने हुनर का लोहा मनवाया । हाल ही में विकी ने अपने बारें में एक दिलचस्प खुलासा किया ।

विकी कौशल ने अनुसार इस अभिनेत्री के साथ उनका 'लिप-लॉक' सबसे बेस्ट था

विकी कौशल ने श्वेता त्रिपाठी का नाम लिया

यूं तो विकी ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है- आलिया भट्ट,यामी गौतम, तापसी पन्नू और श्वेता त्रिपाठी । और इसी के साथ विकी ने फ़िल्मों में इन अभिनेत्रियों के साथ लिप-लॉक सीन भी दिया है । राजी में आलिया के साथ लिप लॉक सीन करने से लेकर मनमर्ज़ियां में तापसी पन्नू के साथ लिप लॉक सीन करने वाले विकी से जब पूछा गया कि उनकी नजर में उनका सबसे बेस्ट किसिंग सीन कौनसा था और किसके साथ रहा । इस पर विकी ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया । विकी ने मसान का नाम लिया ।

विकी कौशल ने अनुसार इस अभिनेत्री के साथ उनका 'लिप-लॉक' सबसे बेस्ट था

विक्की ने कहा, "मेरी नजरों में सबसे बेहतरी किसिंग सीन तो श्वेता त्रिपाठी के साथ मसान में था । मुझे लगता है उस समय हम दोनों ही छोटे थे और पहली बार ऐसा कुछ कर रहे थे । तो इसलिए उस किस में एक अलग सी फील थी ।"

बता दें कि विकी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में चार साल हो चुके हैं । उनके करियर के ग्राफ में जो ग्रोथ देखने को मिली है वो उम्दा है । जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है राजी और संजू के बाद मेरी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है । ज्यादा लोग मेरे साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगे ।"

यह भी पढ़ें : 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के तमिल, तेलुगु और मलयालम रीमेक के लिए ऊंचे दाम में बेचे गए राइट्स !

इसी के साथ विकी को लगता है कि उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी है । उनके अनुसार अब वो जब भी कहीं जाते हैं तो लोग पूछते हैं 'How is the josh'

विकी के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म तख्त में मुगल शासक के रूप में नजर आएंगे ।