अभिनेता रणवीर सिंह अपने शानदार अभिनय के लिए तो जाने ही जाते हैं इसके अलावा वह अपने फ़ैशन सेंस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने रहते है । रणवीर सिंह की अतरंगी ड्रेसेज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है । लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा कुछ पहना, जिसने ये कहने पर मजबूर कर दिया- सेम टू सेम या सेम पिंच ।

अपनी अतरंगी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं रणवीर सिंह
रणवीर ने अक्सर अपनी अतरंगी और महंगी-महंगी पोशाकों से चर्चा बटोरी है लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के आउटफ़िट को ही कॉपी कर लिया है । जी हां आप उनकी तस्वीरों पर गौर फ़रमाएंगे तो देखेंगे कि जाह्नवी और रणवीर के आउटफ़िट एकदम सेम टू सेम है ।

जाह्नवी कपूर ने कुछ दिन पहले सेम स्वेटशर्ट पहनी
हाल ही में रणवीर पर्पल कलर की स्वेटशर्ट में देखे गए । मुंबई के जुहू इलाके में अपनी गाड़ी में बैठे रणवीर ने इस दौरान पर्पल कलर की फुल स्लीव्स की स्वेटशर्ट पहनी है जिस पर रेड कलर का प्रिंट है । अपने लुक को हमेशा की तरफ फंकी और स्टाइलिश बनाने के लिए रणवीर ने इसके साथ ग्रे राउंड शेप्ड कैप और व्हाईट ग्लास्सेज़ भी कैरी किये हैं ।

और एक दिन पहले जाह्नवी की कुछ फ़ोटो सोशल मीडिया पर देखी गई थी जिसमें वह सेम इसी स्वेटशर्ट में दिखाई दी थीं । जाह्नवी ने इस टीशर्ट को ब्लू रिग्ड जीन्स के साथ कैरी किया था । व्हाईट स्नीकर्स और स्लिंग बैग के साथ जाह्नवी ने अपने बाल खुले रखे थे । बता दें कि जाह्नवी अपनी दोस्त के साथ भाई अर्जुन कपूर के घर के पास देखी गई थी ।
वैसे हमारे अनुसार ये महज एक इत्तेफ़ाक है क्योंकि ये एक यूनीसेक्स स्वेटशर्ट हो सकती है । लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर और जाह्नवी ने इसे अपने-अपने अंदाज में बहुत अच्छे से कैरी किया है ।
यह भी पढ़ें : Filmfare Awards 2019: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के 'लिप-लॉक' ने इंटरनेट पर मचाई धूम [Watch video]
रणवीर और जाह्नवी के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म तख्त में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।
















