बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी को के बंधन में बंध गए । निजी तौर पर हुई इस शादी में करीबी दोस्त और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए । मुंबई से सटे अलीबाग के लग्जरी, द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में वरुण धवन और नताशा दलाल ने शादी के फ़ेरे लिए । और अब वरुण धवन अपने इंस्टाग्राम पर शादी के अनदेखे खूबसूरत पलों को शेयर कर रहे हैं ।

पति-पत्नी बने वरुण धवन और नताशा दलाल
हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वरुण और नताशा ने शादी की रस्में पूरी की । अलीबाग में शादी की रस्में पूरी करने के बाद अब पूरी धवन फ़ैमिली मुंबई पहुंच चुकी है । और अब वरुण ने अपनी शादी के कुछ खूबसूरत पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया । जहां एक फ़ोटो में वरुण अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ प्यार भले पलों को एंजॉय कर रहे हैं वहीं दूसरे फ़ोटो में वह अपनी हल्दी सेरेमनी में वह शर्टलैस होकर अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ।
खबरों की मानें तो, अपनी शादी में वरुण ने फ़िल्मी अंदाज में एंट्री ली । वरुण ने ‘हिरिए सेहरा बांध के मैं’ और ‘झिंघाट’ जैसे कई गानों के साथ बाइक पर एंट्री ली ।
ऑफ़िशियल पति-पत्नी बनने के बाद वरुण ने जहां अपने इंस्टाग्राम पर अपने लॉन्ग टाइम प्यार को ऑफ़िशियल कर दिया वहीं वरुण और नताशा ने बाहर आकर पैपराजी से फ़ोटोज भी क्लिक करवाए । पैपराजी के सामने फ़ोटोज क्लिक करवाने के दौरान वरुण नताशा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव दिखाई दिए और क्यूट अंदाज में पैप्स से धीरे बोलने के लिए कहते नजर आए । सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण पैप्स से कहते हैं, “धीरे बोले डर जाएगी बेचारी ।” इसपर नताशा के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है ।
वरुण-नताशा की शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और कुणाल कोहली समेत कई सिलेब्स पहुंचे । शादी के बाद अब फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा ।
















