
अब तक तो ये सभी को पता चल गया होगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा । अब तक की सबसे सफ़ल फ़िल्म में शुमार बाहुबली 2 ; द कन्क्लूजन के इस आइकॉनिक सीन को कोई भी नहीं भूला सकता जब कटप्पा ने बाहुबली के तलवार घुसाई थी । और हाल ही में इस सीन को वरुण धवन और प्रभास ने फ़िर से रिक्रिएट किया जब दोनों करण जौहर के घर एक पार्टी में मिले । यहां
करण जौहर की पार्टी में वरुण धवन की जब प्रभास से हुई मुलाकात तो वो कटप्पा बन गए और उन्होंने ठीक वैसे ही तलवार प्रभास के पीठ में घोंपी जैसे कटप्पा ने घोंपी थी । इस तस्वीर को वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए वरुण ने लिखा, 'इतिहास में सिर्फ दो ही लोग ये काम कर पाए एक कटप्पा और दूसरा मैं ।'
#bahubali . Did only what #katappa did before this. #Prabhas is really cool and down to earth more power to him but iv got his sword now. pic.twitter.com/2EtAl98b1D
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 20, 2017
आपको बता दें कि करण जौहर ने अपने घर पर बाहुबली फ़िल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की थी जिसमें प्रभास और राणा दग्गुबाती के साथ कई सारे बॉलीवुद स्टार्स भी पहुंचे । रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन सहित तमाम स्टार्स ने यहां काफ़ी मस्ती की ।
फ़िल्मों की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में वह तापसी पन्नू और जैकलिन फ़र्नाडीस के साथ डबल रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 1997 में आई फिल्म जुड़वा का सीकवल है ।
















