दर्शकों से कुछ शानदार समीक्षा प्राप्त करने के बाद, ऊंचाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। दोस्ती और जीवन की सीख के इर्दगिर्द घूमती यह फिल्म हर किसी के दिल को बेहद सहजता से छूने वाली साबित हुई है । सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनीं ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा अहम रोल मेंनजर आईं है ।

ऊंचाई की सफलता से खुश परिणीति चोपड़ा
उंचाई जैसी फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या कुछ बेहतरीन और अद्भुत एक्टर्स को एक साथ लेकर आए हैं। इस फिल्म में एक टूर गाइड की भूमिका निभा रहीं परिणीति चोपड़ा ने पहले कहा था कि ऐसी फिल्में जीवन में एक बार मिलने वाला आशीर्वाद है और ऊंचाई को मिले प्यार के साथ वह काफी विनम्र और सम्मानित हैं ।

परिणीति ने कहा, “ऊंचाई की सफलता से मैं वास्तव में बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं । मैंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इस तरह की सफलता और दर्शकों से इस तरह का प्यार आपको यह महसूस कराता है कि वे अब भी आप पर भरोसा करते हैं और आपकी सराहना करते हैं । दर्शकों से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उसका उसका जश्न मनाने के लिए बहुत जल्द ही एक बड़ी पार्टी देने वाली हूं ।”

वर्तमान में, परिणीति ऊंचाई की सफलता का आनंद लेने में व्यस्त है । आने वाले वर्ष में जल्द ही वे कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा करने वाली हैं।

















