महामारी बने कोरोनावायरस के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन है । ऐसे में क्या आम आदमी और क्या सिलेब्स, हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । वहीं उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने वेकेशन पीरियड को याद कर रही हैं । हाल ही में उर्वशी रौतेला ना ने अपने मालदीव वेकेशन से अपनी बेहद हॉट तस्वीर को पोस्ट किया । फ़ैंस को उर्वशी रौतेला का ये बिकिनी लुक खूब भा रहा है ।

उर्वशी रौतेला का बिकिनी लुक
शेयर की गई फ़ोटो में उर्वशी टील कलर की टू पीस बिकिनी पहनकर, बालों में फ़ूल लगाए पूल के पास सेक्सी अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं । अपनी इस थ्रौबैक फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने लिखा, “मुस्कुराहट फ़ैलाओ, वायरस नहीं” Spread smiles, not germs" । इसके अलावा उर्वशी ने वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रही है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में उर्वशी का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है । इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । इससे पहले उर्वशी मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे ।
















