महामारी बने कोरोनावायरस के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन है । ऐसे में क्या आम आदमी और क्या सिलेब्स, हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ अपनी फ़िटनेस से काफ़ी लोगों को इंस्पायर करते हैं । और अब लॉकडाउन की स्थिती में घर से बाहर न निकल पाने के कारण टाइगर श्रॉफ के लिए अपनी फ़िटनेस पर ध्यान दे पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है इसलिए उन्होंने अब घर पर ही वर्क आउट करना शुरू कर दिया है ।

टाइगर श्रॉफ ने शर्टलैस होकर शुरू किया हैवी वर्कआउट, कहा- ‘अब मम्मी के पास कोई ऑप्शन नहीं है…’

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया बचपन का किस्सा

टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह घर की बालकनी में हैवी वर्क आउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं । टाइगर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “जब हम बच्चे थे तो मेरी मां हमें घर में खेलने नहीं देती थी । इस बार लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है ।”

टाइगर का ये वीडियो उनके फ़ैंस खूब पसंद कर रहे हैं । सेल्फ़ आइसोलेशन के इस समय में जहां बीते दिनों टाइगर का अंताक्षरी में गाना गाते हुए वीडियो सामने आया था वहीं अब उनका एक वर्कआउट वीडियों लोगों को फिट रहने का संदेश दे रहा है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, टाइगर की पिछली फ़िल्म बागी 3 थी, लेकिन कोरोना वायरस के चाते फ़िल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्सऑफ़िस कमाई नहीं कर पाई । इसलिए कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के खत्म होने बाद फ़िल्म को फ़िर से रिलीज किया जाएगा ।