अभिनेत्री से राजनेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने महज पांच महीने के अंदर ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उर्मिला ने कांग्रेस में शामिल हुई थी लेकिन पांच महीने के अंदर ही उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र दे दिया है । उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस की ओर से उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी । लोकसभा चुनाव में उर्मिला ने अपनी हार का ठीकरा स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर फोड़ा था । और अब उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पर अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है । लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी कुछ बॉलीवुड कलाकारों को राजनीति की दुनिया रास नहीं आई और उन्होंने बीच में ही राजनीति की दुनिया से तौबा कर ली ।

अमिताभ बच्चन ने जल्द ही छोड़ दी थी राजनिति

इसमें सबसे पहले नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर राजनीति ज्वाइन तो कर ली थी, लेकिन उन्हें इस बात का जल्दी ही एहसास हो गया थी कि वह राजनीति नहीं कर सकते हैं । दरअसल, अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी अच्छे दोस्त थे । जिस वजह से वह साल 1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और उन्होंने इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा था । इन चुनावों में उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था । लेकिन बोफोर्स विवाद में नाम आने के बाद अमिताभ ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।
गोविंदा को भी रास नहीं आई राजनीति

बॉलीवुड के कॉमेडियन किंग गोविंदा को भी राजनीति रास नहीं आई । साल 2004 में गोविंदा कांग्रेस में शामिल हुए । वो मुंबई से चुनाव लड़ने उतरे और 50000 सीटों से जीत हासिल की । वो 2004 से 2009 तक राजनीति में रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया ।
संजय दत्त को भी रास नहीं आई राजनीति

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त राजनीति में रह चुके हैं वहीं उनकी बहन प्रिया दत्त भी राजनीति से जुड़ी हुई हैं । सुनील दत्त कांग्रेस से सांसद थे । इसके बाद संजय दत्त भी राजनीति में आए लेकिन वो कुछ कमाल यहां नहीं दिखा सके । साल 2009 में वो समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन कोर्ट की तरफ से उन्हें बरी ना किए जाने के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया । हालांकि सपा के लिए संजय ने स्टार कैम्पेनर की तरह प्रचार किया । बाद में उन्होंने सपा से भी किनारा कर लिया ।
यह भी पढ़ें : उर्मिला मातोंडकर ने गुटबाजी का आरोप लगाते हुए महज पांच महीने में छोड़ी कांग्रेस पार्टी
















