बॉलीवुड स्टार सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान यकीनन सबसे लोकप्रिय स्टार किड है । तैमूर अली खान की एक झलक को पैपराजी अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते है । जैसा कि सभी को पता है कि, देशभर में गणपति उत्सव की धूम है । और लगता है इसका असर नन्हे तैमूर अली खान पर भी देखने को मिल रहा है । हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान का एक वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें वह गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे है ।VIDEO: इंटरनेट पर धूम मचा रहा है तैमूर अली खान का क्यूट अंदाज में बोलना 'मंगल मूर्ति मोरया'

 

तैमूर अली खान का क्यूट वीडियो

इस वीडियो में तैमूर अपने मामा अरमान जैने और भाई किआन राज के साथ नजर आ रहे है । इस वीडियो में तैमूर 'मंगलमूर्ति मोरया' बोलते नजर आ रहे हैं । तैमूर के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है । इस वीडियो को साझा करते हुए करिश्मा ने लिखा "#Ganpatibappamoriya #family" हाथ जोडे़ और दिल के एमोजिस के साथ वीडियो शेयर किया है । वीडियो में तैमूर अपने हाथ में एक लॉलीपॉप के साथ दिख रहे हैं । उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा है ।

View this post on Instagram

#ganpatibappamoriya?? #family❤️ @therealarmaanjain @anissamalhotra @rimosky #ourboys

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

दरअसल, गणेशोत्सव के मौके पर, कपूर फ़ैमिली ने मिलकर गणेशोत्सव सेलिब्रेट किया । इस मौके पर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, बबी्ता कपूर, अरमान जैन, रिमा जैन, कियान राज भी नजर आए ।

View this post on Instagram

Wonderful Lunch ❤❤❤

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

करीना के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अंग्रेजी मीडियम, गुड न्यूज, तख्त और लाल सिंह चढ्ढा में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगी ।

View this post on Instagram

Tim??❤️❤️

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhan16) on