रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर सिंह धुरंधर के साथ सिनेमाघरों में फुल फ्लैज्ड वापसी कर रही हैं । लेकिन इस बार रणवीर सिंह ने सिनेमाघरों में छाने की लंबी तैयारी कर रखी है । बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले एक्सक्लूसिवली बताया था कि, रणवीर सिंह की धुरंधर एक फ़िल्म में ख़त्म नहीं हो पाएगी इसलिए मेकर्स इसके दो पार्ट लाने की प्लानिंग कर चुके हैं । जहाँ पहला पार्ट 5 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा वहीं धुरंधर का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज होगा । और अब एक बार फिर बॉलीवुड हंगामा के पास इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की भी एक्सक्लीव अपडेट आ गई है ।

SCOOP: रणवीर सिंह की धुरंधर का सेकेंड पार्ट 29 मई, 2026 को हो सकता है रिलीज ; एंड क्रेडिट्स में होगा पार्ट 2 का ऐलान

धुरंधर का दूसरा पार्ट 2026 में आएगा

एक सूत्र ने बताया, “धुरंधर का पहला पार्ट तो 5 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आएगा। जहां तक दूसरे पार्ट का सवाल है, मेकर्स चाहते हैं कि वह 2026 की पहली छमाही, खासकर समर सीज़न में रिलीज़ हो। इसी को ध्यान में रखते हुए वे 29 मई की स्लॉट को देख रहे हैं। यह तारीख खाली है और फिल्म को सोलो रिलीज़ का फायदा भी मिल सकता है बिल्कुल पहले पार्ट की तरह।”

सूत्र ने आगे कहा, “हालांकि 29 मई की तारीख फाइनल नहीं हुई है। मेकर्स मई के दूसरे खाली स्लॉट्स भी देख रहे हैं। साथ ही यह भी विचार चल रहा है कि क्या धुरंधर पार्ट 2 को जून 2026 में भी रिलीज़ किया जा सकता है। वे जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।”

18 नवंबर को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हुए ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च में धुरंधर के दो-पार्ट होने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इस पर एक इंडस्ट्री इनसाइडर का कहना है,
“संभव है मेकर्स पहले पार्ट की रिलीज़ से पहले ही डेट लॉक करना चाहते हों । उम्मीद है कि धुरंधर पार्ट 1 एक निर्णायक मोड़ पर खत्म होगा और एंड क्रेडिट्स के साथ पार्ट 2 का ऐलान भी किया जाएगा ।”

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, “धुरंधर का फुटेज काफी लंबा है। इसी वजह से निर्देशक आदित्य धर और मेकर्स जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने इसे दो पार्ट में रिलीज़ करने का प्लान बनाया है। दूसरा पार्ट 2026 के मध्य में आने की संभावना है ।”

आदित्य धर, जियो स्टूडियोज, आदित्य और लोकेश धर के बी62 स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।