twinkle1

हाल में , बेहद प्रतिभाशाली ट्विंकल खना अपने पति अक्षय कुमार के साथ छुट्टिया मनाने विदेश गईं थी । जब वह वापस भारत लौटीं, तब वह अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ मिली ।

हमेशा की तरह, ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर इस मीटिंग के बारें में अपडेट किया । ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ एक फ़ोटो पोस्ट की , और उस फ़ोटो में मां-बेटी के बीच का प्यार साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । फ़ोटो में दोनों मां-बेटी ने भारतीय पोशाक पहन हुई है । एक तरफ़ जहां ट्विंकल खन्ना ने पीली और सफ़ेद सलवार-कमीज पहनी है वहीं दूसरी तरफ़ डिंपल ने गुलाबी साड़ी पहनी हुई है साथ ही बालों में हल्का नीला रंग भी कराया हुआ है । अपनी मां के साथ फ़ोटो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया को 'क्वीन ऑफ़ कूल' से आह्वान किया ।

ट्विंकल खन्ना  इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "Mother streaked her hair blue last week and then decided to wear a pink sari to match #QueenOfCool#Swag".