कोरोनावायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन के समय को बॉलीवुड सिलेब्स अलग-अलग तरह से बिता रहे हैं । कोई खाना बनाकर, तो कोई आराम करके, कोई फ़िट रहकर तो कोई फ़ैमिली के साथ वक्त बिताकर अपने समय को बिता रहा है । लेकिन जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह अपनी बिकिनी फ़ोटोज को लेकर छाई हुई है । कृष्णा श्रॉफ भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा न हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फ़ैन फ़्लोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं । अपने भाई टाइगर श्रॉफ़ की तरह ही कृष्णा श्रॉफ भी फ़िटनेस फ़्रीक हैं और उनका फ़िटनेस प्रेम उनकी फ़िट बॉडी में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है ।

कृष्णा श्रॉफ का रिलेक्सिंग अंदाज
कृष्णा न ए हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो और फ़ोटो पोस्ट की है जिसमें वह ब्लैक कलर की बिकनी पहनकर घर की छत पर धूप सेंकती हुई नजर आ रही है । तस्वीर में साफ़ नजर आ रहा जिम का सामान ये दर्शा रहा है कि कृष्णा क्वारंटीन में भी अपनी फ़िटनेस रुटीन को मिस नहीं कर रही है । ब्लैक बिकिनी में कृष्णा के सेक्सी कर्व्स और बॉडी पर बना टैटू उनके फ़ैंस को खूब भा रहा है ।
यह भी पढ़ें : Hot Workout! कृष्णा श्रॉफ ने बिकिनी पहनकर बालकनी में बॉयफ़्रेंड एबान संग किया वर्कआउट
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा जितना अपनी फ़िटनेस और बिकिनी लुक को लेकर चर्चा में रहती ही हैं उतना ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर कृष्णा ने फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा ने कभी भी अपने बास्केट बॉल प्लेयर बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी रिलेशनशिप नहीं छुपाया । वह अक्सर अपने बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं ।
















