सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, जिसने दिसंबर में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, ने अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी का मन मोह लिया है । सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बेहद क्यूट अंदाज के कारण लोगों के दिलों पर छा गई है । सारा अली खान के इस क्यूट अंदाज का दीवाना सारा जहां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी है । जिसका सबूत एक वीडियो मेम मिला, जब सारा अपने पापा सैफ़ अली खान के साथ अमिताभ बच्चन द्दारा होस्ट किए जाने वाले शो, कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी में पहुंची थी । इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं हो्गा कि,सारा की ये क्यूट अदाएं बनावटी नहीं बल्कि जन्म से ही उन्हें गॉडफिफ्ट के तौर पर मिली हैं ।

केबीसी में सैफ़ के साथ दर्शक बनकर पहुंची थी सारा अली खान
अपनी डेब्यू फ़िल्म केदारनाथ, और सिम्बा में अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों को लुभा चुकी सारा सोशल मीडिया स्टार हो चुकी है । इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें सारा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में दर्शकों के बीच बैठी नजर आ रही हैं । इस वीडियो में हॉट सीट पर सारा के पिता सैफ बैठे दिख रहे हैं । सारा का इंट्रोडक्शन कराते समय बिग बी ने सारा से आदाब करने की गुजारिश की थी तब सारा ने बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें आदाब किया । सारा के साथ केबीसी के सेट पर उनकी दोस्त पशमीना भी पहुंची थीं, जिनसे बिग बी ने बात भी की थी ।
यह भी पढ़ें : LEAKED! 'लिप लॉक' से शुरू किया सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपना रोमांटिक सफ़र
फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो दो बैक-टू-बैक हिट फ़िल्म देने के बाद सारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म लव आज कल 2, में नजर आएंगी । इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है ।
















