फ़िल्ममेकर अभिषेक वर्मन, जिसने साल 2014 में 2 स्टेट्स जैसी हिट फ़िल्म दी थी, एक बार फ़िर इस साल एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म कलंक के साथ वापसी कर रहे है । करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फ़िल्म कलंक एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है । इस फ़िल्म को धर्मा के अलावा फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सहयोग से भी को-प्रोड्यूस किया जाएगा । करण जौहर की ये सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है । जहां इस फ़िल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगे वहीं हर कोई करीब दो दशक बाद एक बार फ़िर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहता है ।

कलंक : 'जफ़र' के रूप में खतरों से फ़्लर्ट करते वरुण धवन तो 'देव चौधरी' बने आदित्य रॉय कपूर

करण जौहर ने दिखाया कलंक से वरुण धवन का लुक

लोगों की प्रत्याशा को और ज्यादा बढ़ाने के लिए फ़िल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने आज अपनी फ़िल्म कलंक के दो किरदारों से मिलवाया इन्हें देखने के बाद फ़िल्म के ट्रेलर के लिए उत्सुकुता और ज्यादा बढ़ गई है । फ़िल्ममेकर करण जौहर ने अपनी कलंक की की दुनिया की एक झलक अपने फ़ैंस को दिखलाई । करण ने सबसे पहले वरुण धवन के लुक से पर्दा उठाया और फ़िल्म में उनके किरदार जफर से सभी को रू-ब- रू करवाया । इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा, ''पेश है जफर के रोल में वरुण धवन । वे जिंदगी और खतरों के साथ फ्लर्ट करता है ।''

कलंक : 'जफ़र' के रूप में खतरों से फ़्लर्ट करते वरुण धवन तो 'देव चौधरी' बने आदित्य रॉय कपूर

बता दें कि कलंक के इस पोस्टर में वरुण आंखों में काजल लगाए, कान में बाली पहने, लंबे बालों में नजर आ रहे हैं । वे एग्रेसिव मोड में दिखाई दे रहे हैं । वरुण के लुक ट्रांसफॉर्मशन को हर जगह से सराहा जा रहा है ।

कलंक में वरुण के इंटेस लुक के साथ-साथ आदित्य रॉय कपूर का लुक भी सामने आ गया है । इस फ़िल्म में आदित्य देव चौधरी के रोल में नजर आएंगे ।

कलंक : 'जफ़र' के रूप में खतरों से फ़्लर्ट करते वरुण धवन तो 'देव चौधरी' बने आदित्य रॉय कपूर

यह भी पढ़ें : कलंक में चौथी बार बनी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने इस याद के साथ खत्म की अपने हिस्से की शूटिंग

इससे पहले बुधवार को करण जौहर ने कलंक का लोगो और फर्स्ट लुक रिलीज किया था । फिल्म के फर्स्ट लुक में एक शख्स और एक लड़की शिकारे पर बैठे दिख रहे हैं । हालांकि ये दोनों शख्स कौन है इसका तो पता नहीं चल पाया लेकिन कयास लगए जा रहे हैं कि ये दोनों वरुण और आलिया है । कलंक इसी साल 16, अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।