अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद भी शाहरुख खान हमेशा अपने परिवार, दोस्त और पुराने अच्छे दिनों को याद करने का समय निकाल ही लेते हैं । हाल ही में शाहरुख खान ने बहुत ही दिलचस्प खुलासा किया जो शायद लोगों को अब तक पता ही नहीं था ।

शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उनका कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी शेनेल ईरानी के साथ एक गहरा रिश्ता है । लेकिन वो कैसे, दरअसल, स्मृति ईरानी के पति जुबीन ईरानी शाहरुख खान के बचपन के दोस्त हैं ।

जब स्मृति ईरानी ने अपनी सौतेली बेटी शेनेल ईरानी, जो उनके पति जुबीन ईरानी की पहली पत्नी की बेटी है, कि तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो उसे देखकर शाहरुख खान ने एक बड़ा खुलासा किया और कहा कि, 'मेरे बचपन के दोस्त जुबिन की बेटी बड़ी हो गई है और यह बेहद ही खूबसूरत है । खास बात ये है कि इसका नाम शेनेल मैंने ही रखा था ।'

शाहरुख खान उनके दोस्त जुबीन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी के साथ ये कनेक्शन वाकई दिलचस्प है । बहरहाल, शाहरुख अनुष्का शर्मा के साथ जल्द ही इम्तियाज अली की फ़िल्म में साथ एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म में नजर आएंगे ।