
कैटरीना कैफ़ जब से इंस्टाग्राम से जुड़ी हैं तब से वह अपने शानदार फ़ोटोग्राफ़्स से लोगों को दिलों को जीत रही हैं । शानदार फ़ोटोशूट से लेकर, अपने साधारण फ़ोटो तक सभी से कैटरीना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है । सोशल मीडिया पर हर जगह कैटरीना के फ़ोटो सुर्खिया बटोर रहे हैं ।
हम सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ़ फ़िल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थी । लेकिन, ऐसा लगता है कि मानो वह फ़िल्मों के लिए ही बनी थी । आज सुबह ही कैटरीना ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जब वह महज 12 साल की थी, लेकिन तस्वीर को देखकर लग रहा है मानो वह कैमरा फ़ेस करने के लिए रेडी थी । फ़ोटो शेयर करते हुए कैट ने लिखा, “Just found this, the 12-year-old me was quite the poser …. #iwannabeamodel.”
फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ इन दिनों सलमान खान के साथ अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रही हैं । यह फ़िल्म कबीर खान की फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है । यह फ़िल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















