लिसा हेडन, जो कुछ बेहतरीन फ़िल्मों में नजर आईं थी, ने शादी के बाद अपने पति डिनो ललवानी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया है । शादी के कुछ महीने बाद ही लिसा ने अपने मां बनने का ऐलान कर दिया था । पहले शादी और फ़िर गर्भवती होने के बाद भले ही लिसा ने फ़िल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन हॉट फ़ोटोशूट और एंडोर्समेंट के लिए फ़ोटोशूट से परहेज नहीं किया ।

फ़ैशन मैगजीन एली के कवर पेज हाल ही में लिसा ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे । लिसा को एली मैगजीन के लिए कवर गर्ल चुना और इसके लिए लिसा ने प्रिंटेड बिकनी और साटिन के रोब पहने हुए अपने बेबी बम्प को दिखाया । चंकी गोल्डन ब्रेसलेट और स्लीक हेयरस्टाइल में लिसा काफ़ी सिजलिंग हॉट लग रही हैं । करीना कपूर के बाद अब लिसा हेडन गर्भवती होने के बाद भी काफ़ी हॉट और सेक्सी लग रही हैं ।

फ़िल्मों की बात करें तो, लिसा हेडन 100 करोड़ मल्टीस्टारर फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में एक स्पेशल अपिरियंस में नजर आईं थी । लिसा ने 29 अक्टूबर 2016 को अपने प्रेमी डिनो ललवानी के साथ बीच वेडिंग की । फ़िलहाल लिसा ने अभी तक अपने किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट की कोई जानकारी नहीं दी है ।

मैगजीन की बात करें तो, एली मैगजीन का ये मई अंक 'द लव योर बॉडी इश्यू' पर बेस्ड है । इस मैगजीन का ये अंक महिला के शरीर की घिसीपिटी अवधारणाओं को तोड़ती है और 40 की उम्र में कैसे फ़िट लाइफ़स्टाइल पाएं, ये बताती है ।