"दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम" टैग लाइन वाली हाफ़ गर्लफ़्रेंड फ़िल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । लेकिन रिलीज होने से पहले इस फ़िल्म के गानें लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं । हाल ही में इस फ़िल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ 'मेरे दिल में" जो कि फ़िल्म का टाइटल ट्रेक है ।

मोहित सूरी ने सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'हाफ गर्लफ्रैंड' की एलबम को एक नया रंग दिया है । न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि में फ़िल्माया गया ये गीत, 'मेरे दिल में', में अर्जुन और श्रद्धा कपूर न्यूयॉर्क शहर के प्रमुख स्थानों पर नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं । देखा जाए तो, यह फिल्म दिल्ली, बिहार और अब न्यूयार्क की दुनिया पर अपना ठोस जमाएगी, जो दर्शकों को प्रेम कहानी में होने वाली प्रगति के साथ एक अलग ही भावना से रूबरू करवाएगी ।

यह गीत अर्जुन की स्थानीय बोली के साथ मेल खाता हुआ नजर आएगा क्योंकि दोनो ही कलाकार अपने ही अंदाज़ में न्यूयॉर्क की सड़कों पर झूमते हुए नज़र आएंगे । ऋषि रिच द्वारा रचित इस गाने को न्यूयॉर्क की सबसे व्यस्त छुट्टियों में से एक के दौरान फ़िल्माया गया । दोनो ही कलाकारों ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर यू नाचने का भरपूर लुत्फ उठाया । वैसे आपको बता दें कि हाफ गर्लफ्रैंड के रिलीज हुए गाने 'बारिश' और 'फिर भी तुमको चाहूंगा" संगीत चार्ट पर राज कर रहे हैं ।

मोहित सूरी द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत द्दारा प्रोड्यूस की गई है । अर्जुन और श्रद्धा कपूर की ये अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।